मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 चुनाव हुआ। आखिरकार ग्रैंड फिनाले में 30 अप्सराओं को पछाड़कर सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया।
सिनी शेट्टी मिस इंडिया 2022 कर्नाटक से हैं। वहीं, राजस्थान की रूबल शेखावत ने मिस इंडिया 2022 में फर्स्ट रनरअप का खिताब अपने नाम किया जबकि उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान ने सेकेंड रनरअप का ताज पहना।
कर्नाटक की सिनी शेट्टी के सिर सजा मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का ताज। (बीच में)
फेमिना मिस इंडिया फर्स्ट रनर-अप राजस्थान की रूबल शेखावत बनीं। (बाएं-ग्रीन गाउन में)
सेकंड रनर-अप का खिताब उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान ने पाया। (दाएं) pic.twitter.com/Y61ALB5VhQ— NBT Dilli (@NBTDilli) July 3, 2022
मिस इंडिया प्रतियोगिता में इस बार 31 प्रतियोगियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। अगल-अगल राज्यों से आने वाली विजेता मॉडल मैदान में उतरीं। कड़ी स्पर्धा के बाद मिस इंडिया 2022 का ताज सिनी शेट्टी ने अपने नाम किया।
ग्रैंड फिनाले के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड सितारों का भी हुजूम था। इवेंट में मलाइका अरोरा, नेहा धूपिया और कृति सेनन के जलवे भी कहर धा रहे थे।