गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री, टूटा दस बरस का रिकॉर्ड

प्रदेश की राजधानी में इस समय काम तापमान के चलते ठिठुरन का माहौल है। गोरखपुर में बीते दस वर्षों का ठण्ड का रिकॉर्ड टूट गया है। यहाँ तापमान तीन डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक़ आने वाले तीन दिनों में राजधानी में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा साथ ही ठंड भी बढ़ने का अनुमान है। आज से 31 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान आठ से 10 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। विभाग के मुताबिक़ आज भी सूर्य के दर्शन कम होने के साथ घना कोहरा छाया रहेगा। ठिठुरन भरी हवाओं से जनजीवन अस्त व्यस्त रहेगा।

गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री, टूटा दस बरस का रिकॉर्ड

मंगलवार को शाम सात बजे राजधानी का न्यूनतम तापमान सात डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहा। इसके अलावा कानपुर में न्यूनतम तापमान सात, शाहजहांपुर में सात और मुजफ्फरनगर में सात डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को लखनऊ के आसपास के इलाकों में सुबह घना कोहरे होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह अपने वाहनों से दफ्तर जाने वाले लोगों को धीमी गति से गाड़ी चलानी पड़ीं।

राजधानी नई दिल्ली में भी बीते रोज़ सर्द हवाओं कड़ाके की ठण्ड का एहसास दिलाया। दिल्ली में आने वाले दिनों में कोहरे का स्तर और बढ़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में कोहरा और घना होगा। यह स्थिति 31 दिसंबर तक बनी रहेगी।

मौसम विभाग का अनुमान है कि नए साल में घने कोहरे से राहत मिल सकेगी। इस बीच दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि धर्मशाला 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। देहरादून के सात डिग्री सेल्सियस था। शीतलहर के कारण दिल्ली के कुछ हिस्सों जैसे पालम और जाफरपुर में ‘ठंडे दिन’ की स्थिति बनी रही।

उत्तर रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक़ कोहरे के कारण दिल्ली आने-जाने वाली 17 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इन ट्रेन में रेलवे ने दो के समय में परिवर्तन भी किया गया है। रेलवे सुविशा लेने वाले यात्री अपने प्रस्थान से पूर्व सम्बंधित जानकारी अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *