हिमाचल के मंडी और करीबी क्षेत्रों में भूकंप के हल्के झटके

शिमला 16 दिसंबर : हिमाचल प्रदेश में मंडी तथा करीबी इलाकों में आज सुबह भूंकप के हल्के झटके महसूस किए गए।

देर रात करीब 2 बज कर 07 मिनट और 30 सैकिंड पर तीन झटके महसूस किये गए। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डाॅ मनमोहन सिंह ने आज यहां इसकी पुष्टि की।

डाॅ मनमोहन सिंह ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.2 आंकी गई है। इस भूकंप का केंद्र मंडी से 13 किलोमीटर दूर सीमा पर 31.4 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.8 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। ये जमीन की सतह से 5 किलोमीटर गहराई में स्थित था।

भूकंप के महसूस करने के बाद लोग सहम गए और कई जगह लोग अपने घरों से भी बाहर निकल आए कर सुरक्षित स्थान पर खड़े हो गए। प्रदेश में लगातार तीन झटके महसूस होने से लोगों में दोबारा भूकंप आने का भय बना रहा। हालांकि भूकंप के झटकों से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *