मौसम विभाग ने जारी की गर्मी को लेकर चेतावनी

पूरे देश और खासकर उत्तर भारत में गर्मी के प्रकोप को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। उत्तर और पश्चिम भारत के कई इलाक़ों में अगले 5 दिन तक हीटवेव को लेकर चेतावनी दी गई है। विभाग ने इस चेतावनी में लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी है।

मौसम विभाग ने जारी की गर्मी को लेकर चेतावनी

मौसम की सख्ती को देखते हुए दिल्ली सहित 9 राज्यों में हीटवेव का को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इनमें उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार और पश्चिम बंगाल सम्मिलित हैं।


मौसम विभाग ने उत्तर भारत सहित कई शहरों में आज और अगले कुछ दिन तक लू चलने की चेतावनी दी है। विभाग ने अपने अलर्ट में लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी है।


बीते दिन सबसे ज्यादा तापमान उत्तर प्रदेश के आगरा दर्ज किया गया। यहाँ पारा 46.9 डिग्री पहुंच गया। शुक्रवार को अन्य राज्यों के कई शहरों में तापमान 43 से 46 डिग्री के बीच रहने के साथ हीटवेव भी चलीं। मौसम विभाग ने शनिवार को भी इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने जारी की गर्मी को लेकर चेतावनी

राजधानी दिल्ली सहित इन राज्यों के कई शहरों में हीट वेव के कहर से दिन के समय सड़कों पर सुबह से ही सन्नाटा रहा। केवल ज़रूरी काम वाले ही मजबूरी में बाहर नज़र आए।

दक्षिण भारत भी इस गर्मी से अछूता नहीं है। ओडिशा, झारखंड, गोवा, असम और त्रिपुरा में उमसभरी गर्मी का अनुमान जारी किया गया है। दक्षिण के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में अगले पांच दिन तक भारी बारिश का अनुमान है। कर्नाटक में दो दिन बाद यानी 20 मई से तेज बारिश होने की खबर विभाग ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *