मिलते हैं दुनिया के सबसे ताकतवर मुक्केबाज़ से

दुनिया के ज़ोरदार मुक्केबाज़ का नाम आते ही हमारे ख़याल में जो हस्तियां सबसे पहले आती हैं वह हैं मुहम्मद अली या माइक टायसन। मगर कोई और भी है जो इसे ज़्यादा ज़ोरदार मुका मारने की सलाहियत रखता है। इनके पंच के आगे मुहम्मद अली या माइक टायसन का ज़ोर काफी फीका पड़ता नज़र आता है।

किसे मिली है दुनिया में सबसे ताकतवर मुक्का मारने की खूबी

जानकारों ने जब पृथ्वी पर सबसे शक्तिशाली मुक्का मारने वाले प्राणी की खोज की तो पाया कि यह एक समुद्री जानवर है जिसे मैन्टिस श्रिम्प (Mantis Shrimp) कहा जाता है। इस जानवर की मारक क्षमता 50 मील प्रति घंटा तथा बल .22 कैलिबर की गोली के बराबर होता है।

मैंटिस झींगा की भुजा की संरचना ऐसी होती है कि वह शक्तिशाली प्रहार से स्वयं को बचा लेती है। यह अपने शिकार के खोल को मुक्के से तोड़ देता है ताकि वह उसे काट सके। यह मोटे कांच को भी तोड़ सकता है। जानकारों का मत है कि अपने इस मुक्के की बदौलत यह पीड़ित या हमलावर को भ्रमित करने में सहायक होता है।

मैन्टिस श्रिम्प के मुक्के की ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह पानी में कैविटेशन बुलबुले (cavitation bubbles) पैदा कर सकता है, जिससे तीव्र शॉक वेव (shock waves) बनती हैं जो शिकार को अचेत या तुरंत मार सकती हैं। इसके अलावा मैन्टिस श्रिम्प की गति और देखने की क्षमता भी बहुत तेज होती है।

मैंटिस श्रिम्प को समुद्री टिड्डे, झींगा मारने वाले या फिर अंगूठा चीरने वाला भी कहा जाता है, यह उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय जल में सबसे आम शिकारियों में से एक है। अपने शक्तिशाली पंजे की मदद से यह शिकार पर हमला करने, उसे अचेत करने या टुकड़े-टुकड़े करने के लिए भी जानी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *