यूपी पुलिस पर आरोप, मेरठ में 200 से ज़्यादा मुसलमानों के घर जलाए गए !

उत्तर प्रदेश के मेरठ के सदर बाजार इलाके में 200 से अधिक घरों को पुलिस द्वारा जलाने के आरोप लगे हैं।मामला 7 मार्च का बताया जा रहा है। खबर के मुताबिक शहर की भुसा मंडी इलाके में एक मकान निर्माण पर विवाद हो गया जिसको हटाने की कोशिश में लाखों का नुकसान पहुंचा।

वहीँ 2 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कई अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ FIR भी दर्ज की है। पुलिस ने बस्ती के लोगों पर ही आग लगाने का आरोप लगाया। हालाँकि बस्ती के लोगों का कहना है की आग पुलिस ने खुद लगाईं है।

PTI-भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक मेरठ के जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बताया, ‘घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। हालात फिलहाल काबू में है। घटना की वजह जांच के बाद ही पता लग सकेगी।’

वहीँ इस आगजनी का विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, लोग पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *