मेडिकल कॉलेज की डीन रिश्वत लेते गिरफ्तार

नागपुर। इंदिरा गांधी राजकीय चिकित्सा कालेज एण्ड हास्पिटल की डीन को एसीबी ने एक दवा आपूर्तिकर्ता से कथित तौर पर 15,000 रपये रिश्वत लेते हुए आज रंगे हाथ गिरफ्तार किया। Medical college

medical college

पुलिस ने कहा कि मीनाक्षी वहाने को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें कल एक स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक एसीबी संजय दरडे ने पीटीआई को बताया कि मीनाक्षी ने आपूर्तिकर्ता के लंबित बिलों का निपटान करने के लिए कथित तौर पर 15,000 रपये की रिश्वत मांगी थी।

आपूर्तिकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया  जिसने जाल बिछाकर इस डीन को अपने चैंबर में रिश्वत की रकम लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

www.naqeebnews.com

# medical college

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *