महंगाई और समस्याओं से ज्यादा जरूरी है मेरी और सुष्मिता की डेटिंग- ललित मोदी

ललित मोदी ने एक कार्टून के माध्यम से उन ट्रोलर्स को जवाब दिया है जो बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ डेटिंग करने पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अपने जवाब में ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में चार कार्टून के माध्यम से उन्होंने ट्रोल करने वालों को आड़े हाथों लिया है।

महंगाई और समस्याओं से ज्यादा जरूरी है मेरी और सुष्मिता की डेटिंग- ललित मोदी

ललित मोदी सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए कहते हैं कि ऐसा लग रहा था कि उन्होंने कोई विवाद खड़ा कर दिया है।

गौरतलब है कि दो हफ्ते पहले ललित मोदी के एक पोस्ट ने इंटरनेट पर उस वक्त तूफान खड़ा कर दिया था जब उन्होंने एक पोस्ट के ज़रिये एलान किया था कि वह सुष्मिता सेन को डेट कर रहे हैं।

ललित मोदी की नई पोस्ट में वह लिखते हैं, कार्टून की मदद से स्केचिंग करते हुए ऐसा लगता है कि विवाद का कारण मैं हूं, लेकिन क्या सच में मैं हूं?

महंगाई और समस्याओं से ज्यादा जरूरी है मेरी और सुष्मिता की डेटिंग- ललित मोदी

उनके द्वारा जारी किए गए स्केच में चार अलग-अलग खबरें दिखाई दे रही हैं। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह लोग देश की बड़ी समस्याओं को नजरअंदाज कर इन दोनों के रिलेशनशिप की खबरों पर फोकस कर रहे हैं।

पोस्ट में शेयर किये गए कार्टून में एक आदमी अखबार पढ़ता है, और अपने सोते हुए दोस्त को महंगाई, गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और अन्य मुद्दों के बारे में बाख़बर करता है, लेकिन इन मुद्दों पर दोस्त की नींद नहीं खुलती। जब वह ललित मोदी और सुष्मिता की डेटिंग की खबर सुनता तो चौक कर सवाल करता है – ‘क्या, कैसे?’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *