मायावती बोली- ‘बीजेपी को ऐसे हराना मुमकिन नहीं’हार का ठीकरा अखिलेश यादव के सर फोड़ा

लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन की करारी हार से बौखलाई बीएसपी प्रमुख मायावती ने सोमवार को समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए एक बड़ा ऐलान किया। मायावती ने कहा है कि आने वाले सभी चुनावों में बीएसपी समाजवादी पार्टी से अलग चुनाव लड़ेगी।

ज़ी न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, बीएसपी प्रमुख मायावती ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी है कि पार्टी आने वाले सभी छोटे-बड़े चुनावों में अकेले अपने दम पर ही चुनाव लड़ेगी।

मायावती ने अपने ट्वीट के जरिए कहा कि बीएसपी ने समाजवादी पार्टी की दलित विरोधी नीतियों के दरकिनार करते हुए गठबंधन किया था लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी का व्यवहार हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या हम ऐसे बीजेपी को हरा पाएंगे? इसलिए पार्टी आने वाले सभी चुनाव अपने बूते पर लड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *