मायावती ने सरकार को याद दिलाई बाढ़ से पीड़ित परिवारों जिम्मेदारी

उत्तर भारत के कई हिस्से इस समय भारी बारिश के चलते समस्याओं का सामना कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से काफी तबाही हुई है। सेना और एनडीआरएफ की टीम यहाँ राहत और बचाव अभियान में जुटी हैं। इस हालत पर बसपा सुप्रीमों मायावती की प्रतिक्रिया आई है।

मायावती ने सरकार को याद दिलाई बाढ़ से पीड़ित परिवारों जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने उत्तर भारत के राज्यों में भारी बारिश और उससे मची तबाही पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य और केंद्र सरकार से अपनी मांग रखी है।

सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर मायावती ने कहा- “यूपी सहित देश के अधिकतर राज्यों में भारी बारिश व बाढ़ के कारण आम जनजीवन काफी प्रभावित है। काफी जान-माल व पशुधन की हानि हुई है। शहरों का बुरा हाल है, किन्तु ग्रामीण इलाकों में लोगों के मकान गिरने व फसल की व्यापक बर्बादी आदि के कारण हालात काफी गंभीर व चिन्ताजनक है।”

मौसम की खराबी के चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों से हालात के बारे में बात की। पीएम ने उन्हें केंद्र सरकार से हर संभव मदद और सहयोग का आश्वासन भी दिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विभिन्न हिस्सों में अत्यधिक बारिश से पैदा हुई स्थिति की वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा भी की है।

भारी बारिश और बाढ़ के चलते उत्तर भारत के चार राज्यों में व्यवस्था को काबू करने के लिए एनडीआरएफ की कुल 39 टीम तैनात की गई हैं। अधिकारियों ने कहा कि एनडीआरएफ की 14 टीम पंजाब में काम कर रही हैं, जबकि एक दर्जन टीम हिमाचल प्रदेश, आठ उत्तराखंड और पांच हरियाणा में तैनात हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *