मायावती ने पांचवें चरण में बढ़ाई ब्राह्मणों की हिस्सेदारी

बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक लम्बी ख़ामोशी के बाद आखिर बड़ा दावं खेला है। उन्होंने पांचवें चरण के लिए सर्वाधिक ब्राह्मणों को मैदान में उतारा है।

मायावती ने पांचवें चरण में बढ़ाई ब्राह्मणों की हिस्सेदारी

राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने इसी क्षेत्र में चुनावी माहौल बनाने के लिए सर्वाधिक बैठकें की हैं। सतीश चंद्र की रिपोर्ट और क्षेत्रीय संतुलन के आधार पर ही सर्वाधिक ब्राह्मणों को टिकट देने का कारण माना जा रहा है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने पांचवें चरण से राजनितिक माहौल में खलबली है। ये वह चरण है जिसमें राम जन्मभूमि क्षेत्र अयोध्या से लेकर अवध तक चुनाव होना है। बसपा चार चरणों की 232 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी थी। इन चारों चरणों में केवल 27 ब्राह्मणों को टिकट मिला था। जबकि पांचवें चरण की 61 सीटों के लिए 22 ब्राह्मणों को टिकट दिया गया।

दो चरणों की जो सूची जारी होने वाली है। छठा और सातवां चरण पूर्वांचल का है। अनुमान है कि उसमें ब्राह्मणों की हिस्सेदारी और बढ़ेगी।

बसपा द्वारा अब तक घोषित 293 उम्मीदवार
– सवर्ण 81
– ओबीसी 80
– एससी 63
– मुस्लिम 69

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *