कश्मीर घाटी में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक

श्रीनगर, 28 दिसंबर :कश्मीर घाटी में सोमवार को विश्व प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग और पर्यटन रिसॉर्ट कोकरनाग को छोड़ अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा तथा ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के बाद आज सुबह धूप निकली।


ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेत मैदानी इलाकों में बारिश नहीं हुई। श्रीनगर में आज अधिकतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। श्रीनगर मेें अगले 24 घंटों के दौरान बादल छाये रहने तथा अधितम और न्यूनतम तापमान क्रमश: आठ डिग्री और शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर कश्मीर के प्रवेशद्वार काजीकुंड में तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है।

दक्षिण कश्मीर में स्थित विश्व प्रसिद्ध स्वास्थ्य रिसाॅर्ट पहलगाम में अधितम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है। पहलगाम होकर गुजरने वाली लिद्दर नदी समेत जल निकायों में जल का स्तर कम बला हुआ है क्योंकि ऊपरी इलाकों में बर्फ जमी हुई है।

कुपवाड़ा जहां ऊपरी इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान ताजे हिम स्खलन की चेतावनी जारी की गयी है, में अधिकतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है।

प्रसिद्ध स्की रिसाॅर्ट गुलमर्ग, जहां आज सुबह से ही बड़ी संख्या में स्कीयर और पर्यटक विश्व स्तरीय बर्फ के ढलान पर एकत्र थे, में अधिकतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था जो सामान्य से 4.2 डिग्री कम था।

पर्यटन रिसाॅर्ट कोकरनाग में अधिकतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम था। यहां आज अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीमावर्ती जिले कारगिल में आज अधितम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जबकि लेह का तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *