कोविड से दारूल उलूम के मौलाना कारी उस्मान का इंतकाल

देवबंद 21 मई : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में देवबंदी मसलक के इस्लामिक शिक्षण केंद्र दा़रूल उलूम देवबंद के कार्यवाहक मोहतमिम और जमीयत उलमाएं हिदं (महमूद मदनी गुट) के अध्यक्ष मौलाना कारी उस्मान मंसूरपुरी का शुक्रवार को इंतकाल हो गया। वह 76 वर्ष के थे। कोरोना से संक्रमित होने के कारण गंभीर हालत में बुधवार को उन्हें गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका उपचार चल रहा था।

कोविड से दारूल उलूम के मौलाना कारी उस्मान का इंतकाल

आज उनकी हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सक उन्हें वेंटिलेटर की सुविधा देना चाहते थे। जिसके लिए परिजन तैयार नहीं हुए और उन्हेें लेकर देवबंद आ रहे थे कि रास्ते में करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई।

कारी उस्मान जमीयत उलमाएं हिंद के दूसरे गुट के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के जीजा भी थे। कारी उस्मान को पिछले वर्ष ही दारूल उलूम का कार्यवाहक मोहतमिम नियुक्त किया गया था। उससे कुछ वर्ष पूर्व भी वह दारूल उलूम के नायब मोहतमिम पद पर रह चुके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *