मसाबा को पिता रिचर्ड्स और मां नीना को शोहरत से नुकसान कम और फायदा ज़्यादा मिला

अभिनेत्री नीना गुप्ता और क्रिकेटर सर विवियन रिचर्ड्स की बेटी मसाबा गुप्ता का कहना है कि दो बड़ी हस्तियों की बेटी होने के कारण उन्हें कई फायदे मिले हैं और इससे उन्हें काफी मदद मिली है।

मसाबा को पिता रिचर्ड्स और मां नीना को शोहरत से नुकसान कम और फायदा ज़्यादा मिला

उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि कभी-कभी इससे मदद नहीं मिलती थी।

हाल ही में एक साक्षात्कार में भारतीय अभिनेत्री और फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता से पूछा गया कि क्या वेस्ट इंडीज के दिग्गज क्रिकेटर सर विवियन रिचर्ड्स की बेटी और 1980 के दशक की बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी होने का उन्हें कोई नुकसान हुआ है?

इस सवाल पर उनका जवाब था कि अपने माता-पिता की प्रसिद्धि की वजह से उन्हें 70 फीसदी फायदा हुआ और काफी मदद भी मिली। नुक्सान का ज़िक्र करते हुए उन्होंने इसे 30 प्रतिशत बताया।

मसाबा ने ये भी कहा “लोग सोचते थे कि मुझे अपने माता-पिता से बहुत अधिक फाइनेंशियल मदद मिलेगी या मेरे लिए और अधिक अवसर होंगे, लेकिन ऐसा नहीं था।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *