मसाबा और सत्यजीत ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी शादी की खबर

मशहूर क्रिकेटर सर विवियन रिचर्ड्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी और फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने गुपचुप तरीके से अपने बॉयफ्रेंड सत्यदीप मिश्रा से शादी कर ली है।

मसाबा और सत्यजीत ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी शादी की खबर

मसाबा ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर शादी की घोषणा की और इस अवसर पर आयोजित समारोह की पहली तस्वीर साझा की। कपल ने कोर्ट मैरिज की है। तस्वीरें शेयर करते हुए मसाबा गुप्ता ने लिखा, “आज सुबह मेरी शादी का समारोह था, जहां इतना प्यार, स्थिरता और खुशी थी।

तस्वीर में मसाबा शानदार वेडिंग ड्रेस में बेहद आकर्षक लग रही हैं, वहीं उनके दूल्हे सत्यदीप मिश्रा पिंक कुर्ता पायजामा में हैंडसम लग रहे हैं। शादी के अवसर पर ली गई इस फैमिली पिक्चर में नीना अपने पति विवेक के बगल में बैठी हैं।

सत्यदीप एक अभिनेता हैं और मसाबा की पहली वेब सीरीज मसाबा मसाबा के पहले सीजन में नज़र आये थे। वह पिछले साल आए दूसरे सीजन में नहीं दिखे।हाल ही में उन्हें वेब शो मुखबीर में एक जासूस के रोल में देखा गया। उनकी आगामी वेब सीरीज जहानाबाद – ऑफ लव एंड वॉर में एक आईपीएस अधिकारी के रोल में दिखाई देंगे। इसके अलावा उन्हें ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर विक्रम वेधा में भी देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *