अब नहीं मिलेगी मारूति सुजुकी की रिट्ज, कंपनी ने बंद किया प्रोड्क्शन

नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने हैचबैक कार रिट्ज (RItz) का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। Maruti

Maruti

कंपनी ने घरेलू और इंटरनेशनल मार्किट में Ritz की सेल बंद कर दी है। मारुति सुजुकी ने पहली बार हैचबैक कार रिट्ज को, पेट्रोल और डीजल इंजन में भारत में साल 2009 में लॉन्च किया था।

अब तक इस कार की 4 लाख यूनिट्स ही बिक पाईं। यानी कम बिक्री के चलते मारुति सुजुकी को रिट्ज को बंद करने का फैसला लेना पड़ा।

वैसे मारुति ने रिट्ज में कुछ छोटे-मोटे बदलाव भी किए थे पर कार की सेल पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ा। अगर आपके पास रिट्ज कार है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं।

क्योकिं कंपनी ने यह साफ कर दिया है कि, अगले 10 साल तक रिट्ज के पार्ट्स मार्किट में उपलब्ध रहेंगे। इससे मौजूदा ग्राहकों को कोई दिक्कत नहीं होगी। रिट्ज का प्रोडक्शन बंद करने के बाद

अब कंपनी एक नए प्रोडक्ट पर काम कर रही हैमारुती सुजुकी एक एक नए प्रोडक्ट प्रोफाइल पर काम कर रही है, और जल्द ही एक नया मॉडल पेश किया जायेगा

मारुति सुजुकी के प्रवक्‍ता ने कहा कि अपने प्रोडक्‍ट पोर्टफोलियो को रिफ्रेश करने के क्रम में हम लगातार इसकी समीक्षा करते हैं और नए मॉडल पेश करते हैं।

उन्‍होंने कहा कि Ritz मारुति सुजुकी के सफल मॉडल में से एक था। इस मॉडल ने आधुनिक कॉम्‍पैक्‍ट कारों के बीच कंपनी की उपस्थिति मजबूत करने में काफी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई।

कॉम्‍पैक्‍ट कार की श्रेणी में कंपनी अभी इग्निस, स्विफ्ट, सेलेरियो, डिजायर और बलेनो बेच रही है। इनकी बिक्री में पिछले महीने 25.2 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया। कंपनी ने पिछले साल के समान महीने में कंपनी ने 44,575 कारें बेची थीं जबकि इस साल यह संख्‍या 55,817 रही।

मारूति रिट्ज में 1.2 लीटर वाला 1197सीसी का पेट्रोल इंजन है जो कि 85BHP की ताकत देता है। इसमें 5 स्पीड वाला गियर बॉक्स दिया गया है।

इसका टॉर्क 114 न्यूटन मीटर का है। अगर इसके माइलेज की बात करें तो सिटी में यह 14.7 लीटर प्रति किलोमीटर का माइलेज देती है वहीं यह हाइवे पर 18.5 लीटर प्रति किलोमीटर का माइलेज देती है।

 इसमें 1.3 लीटर वाला 1248 सीसी का डीजल इंजन का भी ऑप्शन है जो कि 73.94 BHP की ताकत देता है। इसमें 5 स्पीड वाला गियर बॉक्स दिया गया है। अगर इसके माइलेज की बात करें तो यह 18.6 लीटर प्रति किलोमीटर का माइलेज देती है।

www.naqeebnews.com

# Maruti

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *