रूस, द.अफ्रीका, सुडान, लैटिन अमेरिका के कई नागरिक ब्रिटेन की भ्रष्टाचार सूची में

लंदन 27 अप्रैल : ब्रिटेन ने 14 रूसी नागरिकों के अलावा दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण सुडान और लैटिन अमेरिका के कई नागरिकों को भ्रष्टाचार विरोधी सूची में डाला।

रूस, द.अफ्रीका, सुडान, लैटिन अमेरिका के कई नागरिक ब्रिटेन की भ्रष्टाचार सूची में

“ब्रिटेन ने पहली बार नए वैश्विक भ्रष्टाचार निरोधक प्रतिबंधों के तहत 22 लोगों के खिलाफ उनकी परिसंपत्ति और यात्रा पर प्रतिबंध लगाया है, जिनसे ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था पर सीधा असर पड़ रहा था।”

ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “ब्रिटेन ने पहली बार नए वैश्विक भ्रष्टाचार निरोधक प्रतिबंधों के तहत 22 लोगों के खिलाफ उनकी परिसंपत्ति और यात्रा पर प्रतिबंध लगाया है, जिनसे ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था पर सीधा असर पड़ रहा था।”

अधिवक्ता सर्गेई मैग्नेत्स्की की ओर से उजागर की गई इस धोखाधड़ी में रूसी परिसंपत्ति के 23 करोड़ डालर का दिक्परिवर्तन हुआ है जिसमें शामिल 14 रूसी नागरिकों के अलावा, प्रतिबंध सूची में अजय, अतुल और राजेश गुप्ता और उनके सहयोगी सलीम एसा भी शामिल हैं। जिनका दक्षिण अफ्रीका में भ्रष्टाचार के मामले में सीधा हाथ है।

सूडानी व्यापारी अशरफ बीज अहमद हुसैन अली ने देश की संपत्ति के दुरुपयोग में शामिल होने और इसके अलावा कई और लोग लैटिन अमेरिका में भ्रष्टाचार के मामले में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *