दुनिया के सुस्त नगरों में भारत के भी कई शहर

टॉमटॉम नाम की एक डच कंपनी ने दुनियाभर के शहरों के ट्रैफिक से सम्बंधित जानकारी जमा की है। इस जानकारी के आधार पर तैयार की रिपोर्ट से पता चलता है कि दुनिया के सबसे सुस्त दस शहरों में भारत के भी शहर शामिल हैं।

दुनिया के सुस्त नगरों में भारत के भी कई शहर

आमतौर पर भारत के कई छोटे बड़े शहरों में ट्रैफिक की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। इसी क्रम में दुनिया भर में सुस्त शहरों की सूची में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु भी शामिल है। इस क्रम में बेंगलुरु दूसरे पायदान पर है।खास बात ये है कि बेंगलुरु को भारत की सिलिकॉन सिटी कहा जाता है।

रिपोर्ट से प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ बेंगलुरु में 10 किलोमीटर की दूरी गाड़ी से तय करने में एक व्यक्ति को औसतन 29 मिनट 10 सेकंड का समय लगता है। अकसर यहां पैदल चलने वाले भी गाड़ी का इस्तेमाल करते नज़र आते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार ट्रैफिक में समय बर्बाद करने वाले शहरों में भी इस शहर ने पोज़िशन पाई है। समय बर्बाद करने के मामले में बेंगलुरु चौथे पायदान पर है जबकि सबसे ज्यादा कार्बन डाइऑक्साइड उत्पन्न करने के मामले में भी बेंगलुरु ने दुनिया में पांचवें नंबर पर पर जगह बनाई है। यहाँ प्रत्येक दिन 6 मील चलने वाली कार एक वर्ष में 974 किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड का उत्पादन करती है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का शुमार भी सबसे सुस्त शहरों की सूची में किया गया है। यह शहर इस सूची में 47वें पायदान पर है। यहां पर दिल्ली से कम ट्रैफिक है। जानकारी के अनुसार मुंबई में 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में औसतन 21 मिनट 10 सेकंड का समय लगता है।

रिपोर्ट में खुलासा होता है कि सबसे सुस्त शहरों की टॉप टेन की सूची में महाराष्ट्र का शहर पुणे भी शामिल है। पुणे इस सूची में छठे पायदान पर है। पुणे में 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में औसतन 27 मिनट 20 सेकंड का समय लगता है।

देश की राजधानी दिल्ली ने सुस्त शहरों की सूची में 34वां स्थान पाया है। यहां 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में औसतन 22 मिनट 10 सेकंड का समय लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *