इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 में मनोज बाजपेयी ने भी शिरकत की। दिल्ली में होने वाले इस आयोजन में मनोज ने कलाकारों के ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ पर बात की। उनके मुताबिक़, अगर कोई उनके काम या उनसे जुड़ी किसी भी चीज का इस्तेमाल करता है, तो उसके लिए उन्हें पैसे मिलने चाहिए।
पर्सनैलिटी राइट्स जैसे मुद्दों पर अपनी राय देते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा कि अगर कोई उनके काम या उनसे जुड़ी किसी भी चीज का इस्तेमाल करता है, तो उसके लिए उन्हें पैसे मिलने चाहिए। उनका कहना था कि एक कलाकार अपनी पहचान और भरोसा वर्षों की मेहनत से बनाता है, इसलिए उसका इस्तेमाल बिना अनुमति या बिना भुगतान के नहीं होना चाहिए।
बॉलीवुड सेलेब्स मनोज ने अपनी बात पूरी स्पष्टता से रखते हुए कहा- ‘अगर हमारी चीज कोई यूज करेगा, तो उसके पैसे हमें मिलने चाहिए। मैं 32 साल से काम कर रहा हूं, और इस दौरान जो पहचान बनाई है, उसका अगर कोई इस्तेमाल करता है, तो उसे उसके अधिकार के हिसाब से भुगतान करना पड़ेगा।’
मनोज बाजपेयी ने इस मौके पर यह भी बताया कि वह फेस्टिवल में एक खास ‘इन-कन्वर्सेशन’ सेशन का हिस्सा बनने वाले हैं, जहां वो अपने लंबे फिल्मी सफर के बारे में बात करेंगे।
बताते चलें कि 25 से 31 मार्च तक चलने वाले इस फेस्टिवल में देश-विदेश की फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ चर्चा सहित कई बड़े इवेंट्स हो रहे हैं। इस आयोजन का मकसद फिल्म कल्चर को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाना है।