‘झलक दिखला जा’ की विनर मनीषा ने सोचा था कि एक बार किस्मत आज़मा लें

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनीषा रानी सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा सीजन 11’ की विजेता बनी हैं। बिहार मुंगेर की रहने वाली मनीषा रानी ने शोएब इब्राहिम, श्रीरामा चंद्रा और अदरिजा सिन्हा को शिकस्त देते हुए ये खिताब अपने नाम किया।

'झलक दिखला जा' की विनर मनीषा ने सोचा था कि एक बार किस्मत आज़मा लें

विजेता बनने के बाद जहां मनीषा रानी को 30 लाख का पुरस्कार मिला वहीँ उनके कोरियोग्राफर आशुतोष पवार को भी 10 लाख की राशि से नवाज़ा गया है।

‘झलक दिखला जा 11’ का विनर बनने के बाद मनीषा रानी ने मीडिया से बात करते हुए अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने बताया कि शुरुआत में मेरे लिए बहुत मुश्किल रही। हर सप्ताह मनीषा को लगता था कि वह शो से बाहर हो जाएंगी।

अपनी साधना के बारे में मनीषा बताती है कि उन्होंने 12 से 14 घंटे तक रोज प्रैक्टिस की थी। अपने विजेता बनने के सफर के अनुभव को यादगार बताते हुए मनीषा का कहना है कि उन्हें इस बीच बहुत कुछ सीखने को मिला। मनीषा कहती हैं कि इस बहाने उनका डांस सीखने का अरमान पूरा हो गया।

अपनी एंट्री पर मनीषा का कहना है कि शो में भाग लेने के लिए जब उनके पास कार्यक्रम बनाने वालों का फोन आया तो उन्होंने सोचा कि एक बार किस्मत आजमा लेते हैं।

मनीषा बताती है कि उन्होंने कभी डांस नहीं सीखा था बस टीवी पर गाने देखकर खुद से ही डांस सीखती रही। अकसर एक-दो महीने के लिए डांस की क्लास ज्वाइन कर लेती थी लेकिन उन्हें डांस की प्रॉपर ट्रेनिंग लेने का मौक़ा कभी नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *