महिलाओं की डबल्स वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप-5 में मनिका बत्रा और अर्चना गिरीश कामथ की जोड़ी

अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) की लेटेस्ट वर्ल्ड रैंकिंग में भारतीय महिला युगल जोड़ी वर्ल्ड रैंकिंग में दो पायदान चढ़ने के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गई है। महिलाओं की डबल्स टेबल टेनिस की वर्ल्ड रैंकिंग में मनिका बत्रा और अर्चना गिरीश कामथ की जोड़ी टॉप-5 में पहुंच गई हैं। इस भारतीय जोड़ी के 1501 अंक हैं।

महिलाओं की डबल्स वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप-5 में मनिका बत्रा और अर्चना गिरीश कामथ की जोड़ी

पिछले सप्ताह डब्ल्यूटीटी दोहा 2022 टूर्नामेंट में मनिका बत्रा और अर्चना गिरीश कामथ ने चीनी ताइपे की जोड़ी ली यू झुन और चेंग आई चिंग से सेमीफाइनल में हारने के बाद ब्रॉन्ज मेडल पर कब्ज़ा किया था। चीन की वांग मन्यु और सुन यिंगशा की जोड़ी भी 4289 अंक जमा करते हुए महिला डबल्स रैंकिंग में शीर्ष पर है। इसके बाद अगली पोज़िशन पर जापान की मीमा इतो और हिना हयाता तथा लक्जमबर्ग की ज़िया लियान नी और सारा डी नुट्टे ने अपना कब्ज़ा जमाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *