मल्लिकार्जुन खड़गे ने लॉन्च किया ‘डोनेट फॉर देश’ क्राउडफंडिंग अभियान

कांग्रेस को मज़बूती देने के इरादे से पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी के लिए ‘डोनेट फॉर देश’ क्राउडफंडिंग अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता अजय माकन तथा महासचिव केसी वेणुगोपाल भी उपस्थित रहे।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने लॉन्च किया 'डोनेट फॉर देश' क्राउडफंडिंग अभियान

अभियान के बारे में बताते हुए पार्टी अध्यक्ष खड़गे ने कहा, ”यह पहली बार है कि कांग्रेस लोगों से देश के लिए चंदा मांग रही है। अगर आप सिर्फ अमीर लोगों पर निर्भर होकर काम करते हैं, तो आपको उनकी नीतियों पर चलना होगा। महात्मा गांधी ने भी स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जनता से चंदा लिया था।”

कोषाध्यक्ष अजय माकन के ने बताया कि पार्टी की वेबसाइट donateinc.in. या  inc.in. के माध्यम से पैसे दान किये जा सकते हैं। साथ ही उन्होंने ये जानकारी भी दी कि राशि दान करने वाला हर व्यक्ति भारत का नागरिक होना चाहिए और उसकी उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए।

इससे पहले शनिवार को कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा था कि यह पहल 1920-21 में महात्मा गांधी के ऐतिहासिक तिलक स्वराज फंड से प्रेरित है और इसका उद्देश्य समृद्ध समान संसाधन वितरण भारत बनाने में हमारी पार्टी को सशक्त बनाना है।

आगे उन्होंने देशवासियों से यह अनुरोध किया कि पार्टी को मजबूत करने के लिए 138 रुपये, 1380 रुपये, 13,800 रुपये कांग्रेस पार्टी के खाते में डालें, ताकि हम एक बेहतर भारत के लिए काम कर सकें।

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन का कहना था- “आप कांग्रेस को क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई, आरटीजीएस, नेफ्ट या क्यूआर कोड स्कैन करके भी पैसे डोनेट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *