मलाइका कर रही हैं अर्जुन की फिल्म कुत्ते देखने की सिफारिश

फिल्म ‘कुत्ते’ रिलीज हो गई है। इस फिल्म का निर्माण विशाल भरद्वाज ने किया है। गुलज़ार साहब अपने गीतों की बदौलत इन फिल्म से जुड़े हैं और अर्जुन कपूर, नसीरुद्दीन शाट तथा तब्बू अपनी अदाकारी की बदौलत। फिल्म नोटबंदी पर है।

मलाइका कर रही हैं अर्जुन की फिल्म कुत्ते देखने की सिफारिश

इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में हाल ही में परिवार और करीबी दोस्तों को बुलाया गया। इसमें अर्जुन कपूर की लेडी लव मलाइका अरोड़ा ने भी शिरकत की। मलाइका ने फिल्म देखने के बाद बाकायदा इसका रिव्यू भी किया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म ‘कुत्ते’ का पोस्टर साझा करते हुए सिफारिश की है कि फैंस इसे सिनेमाघरों में जाकर देखें।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर नोदबंदी का पोस्टर साझा करते हुए मलाइका ने लिखा है- ‘क्या धमाकेदार फिल्म है! जबरदस्त परफॉर्मेंस।’ अपने इस रिव्यु के साथ मलाइका ने फैंस से अपील की है कि वे नजदीकी सिनेमाघरों में जाकर इस फिल्म का आनंद लें। उन्होंने अपने पोस्ट में ‘लेट्स गो टू मूवी’ स्टिकर्स के साथ फैंस से ‘कुत्ते’ देखकर आने की गुजारिश की है।

मलाइका के मुंह से फिल्म की तारीफ सुनकर अर्जुन कपूर ज़्यादा ही खुश हो गए हैं। अर्जुन कपूर ने इस स्टोरी को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिर से शेयर करते हुए लिखा है- ‘मेरी सबसे बड़ी चीयर लीडर।’

बताते चलें कि फिल्म ‘कुत्ते’ के जरिए निर्माता-निर्देशक विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है। फिल्म में अर्जुन कपूर के तब्बू, राधिका मदान, कोंकणा सेन शर्मा, नसीरुद्दीन शाह और शार्दुल भारद्वाज जैसे सितारे नजर आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *