मलायका अरोड़ा ने अजरबैजान की सड़कों पर सैर करते हुए शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए अजरबैजान में हैं। उन्होंने बाकू से अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

मलायका अरोड़ा ने अजरबैजान की सड़कों पर सैर करते हुए शेयर की तस्वीरें

इस ट्रिप पर मलाइका के साथ उनके बाकी दोस्तों में मॉडल और एक्ट्रेस अदिति गुटरिकर भी मौजूद हैं।

इस ट्रिप की सैर सपाटा वाली तस्वीरें शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा ने कैप्शन दिया- ‘बाकू में पहला दिन, मेरे हिसाब से सबसे अच्छा दिन।’

उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में कई और तस्वीरें भी शेयर कीं। इस टूर के दौरान वह एक पारसी पूजा स्थल पर भी गईं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो मलायका अरोड़ा हाल ही में गुरु रंधावा के साथ तेरा की ख्याल नामक संगीत वीडियो में दिखाई दीं। इसके अतिरिक्त, उनका शो – मूविंग इन विद मलायका भी पहले रिलीज़ हुआ था जिसने दर्शकों को उनके जीवन की एक ख़ास झलक देखने को मिली। यह सीरीज़ डिज़्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *