मलाइका अरोड़ा ने आखिरकार ‘हां’ कह ही दी

मशहूर मोडल और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की इंस्टाग्राम पोस्ट ने उनके चाहने वालों के बीच हलचल पैदा कर दी है। फैंस में खुशी की लहर दौड़ है। मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक नई तस्वीर शेयर करते हुए बड़ा ही खास मैसेज लिखा है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस को थोड़ा शर्माते और मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।

मलाइका अरोड़ा ने आखिरकार 'हां' कह ही दी

उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि ”मैंने हां कह दी है।” हालांकि इस तस्वीर में मलाइका की उंगली कोई सगाई की अंगूठी नहीं है लेकिन फिर भी उन्हें प्रशंसकों से बधाई मिलनी शुरू हो गई है। वैसे तो मलाइका ने ऐसा कुछ भी साफ़ नहीं किया है की ये ‘हां’ किस सम्बन्ध में है मगर उनके फैंस इसे अर्जुन के साथ चल रहे रिश्ते से ही जोड़ रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा ने आखिरकार 'हां' कह ही दी

अभिनेता अर्जुन कपूर के संग मलाइका अरोड़ा कई बरसों से करीबी रिश्ते में हैं लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इन दोनों ने कोई फैसला ले लिया है।

ये दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। अर्जुन कपूर के साथ आने से पहले मलाइका अरोड़ा ने अभिनेता और निर्माता अरबाज खान से शादी की थी। शादी के 19 साल बाद 2017 में उनका तलाक हो गया और दोनों का एक बेटा अरहान है जो इस समय विदेश में अपनी पढ़ाई कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *