‘कॉफी विद करण’ में शिरकत करेंगे मलाइका और अर्जुन

करण जौहर जल्द ही ‘कॉफी विद करण’ के सातवें सीजन के साथ वापसी करने वाले हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर करन के इस शो भी का हिस्सा बनेंगे।

'कॉफी विद करण' में शिरकत करेंगे मलाइका और अर्जुन

ये भी खबर है कि शो के पहले गेस्ट आलिया भट्ट और रणवीर सिंह होंगे। दोनों अपनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम’ कहानी को प्रमोट करने शो में आएंगे। जाहन्वी कपूर और सारा अली खान अपने एपिसोड की शूटिंग भी कर चुकी हैं, ये खबर भी सुनाई दे रही है। साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा भी ‘कॉफी विद करण’ में अपना डेब्यू करने को तैयार हैं। वह अपनी फिल्म ‘लाइगर’ की कोस्टार अनन्या पांडे के साथ शो में शामिल होंगे।

इन सबके बीच बड़ी खबर अर्जुन और मलाइका का भी शो का हिस्सा बनने की है। दोनों का नाम अपडेट गेस्ट लिस्ट में शामिल है, लेकिन अभी दोनों ने इसके लिए हामी नहीं भरी है। शो में दोनों ही पहले कई बार आ चुके हैं, लेकिन पहली बार ऐसा होगा कि दोनों कपल के तौर पर शो का हिस्सा बनेंगे। इस खबर के सामने आने के बाद से ही फैंस काफी उत्सुक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *