मेकर्स चाहते हैं कि पठान जल्दी ही दुनियाभर में एक हजार करोड़ रुपये कमा ले

बॉक्‍स ऑफ‍िस पर शाहरुख खान की फ‍िल्‍म पठान का असर कुछ कम पड़ने लगा है। जानकारी के मुताबिक़ रिलीज़ के 24वें दिन पठान ने इस हफ्ते का अबतक का सबसे कम कलेक्‍शन किया है। वह भी तब जब मेकर्स ने 17 फरवरी को पठान डे सेलिब्रेट करते हुए फ‍िल्‍म का टिकट 110 रुपये कर दिया। पठान ने शुक्रवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 2.50 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

मेकर्स चाहते हैं कि पठान जल्दी ही दुनियाभर में एक हजार करोड़ रुपये कमा ले

पठान के कलेक्‍शन में गिरावट कीके पीछे मार्वल की एंट मैन-3 और कार्तिक आर्यन की शहजादा की रिलीज़ भी है। पठान 25 जनवरी को दुनियाभर में रिलीज हुई थी।

शुक्रवार को यशराज फ‍िल्‍म्‍स ने सोशल मीडिया पर फ‍िल्‍म के कलेक्‍शन की जानकारी शेयर की। यशराज द्वारा वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन के आंकड़े बताते हैं कि पठान ने ग्‍लोबल बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अबतक 976 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

पठान के मेकर्स चाहते हैं कि फ‍िल्‍म जल्‍द से जल्‍द एक हजार करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड कमा ले। यशराज फ‍िल्‍म्‍स दावा करती है कि पठान सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है। भारत में यह फ‍िल्‍म 500 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई कर चुकी है। फ‍िल्‍म का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन भी आगे बढ़ रहा है और 976 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

शाहरुख़ खान की पठान ने शुक्रवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर लगभग 2.50 करोड़ रुपये जुटाए हैं और यह इस पूरे हफ्ते का अबतक का सबसे कम कलेक्‍शन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *