रिलीज़ के बारहवें दिन दर्शकों पर मेहरबान हुए हाउसफुल 5′ के मेकर्स

इन दिनों कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ से ज़्यादा का कलेक्शन कर लिया है जबकि वर्ल्डवाइ़ड आंकड़ा 250 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका है। इस बीच फिल्म सितारे जमीन पर आगामी 20 जून को रिलीज हो रही है।

रिलीज़ के बारहवें दिन दर्शकों पर मेहरबान हुए हाउसफुल 5' के मेकर्स

ऐसे में हाउसफुल 5 को लेकर मेकर्स ने बड़ा ऐलान किया है। मेकर्स ने फिल्म हाउसफुल 5 ने के लिए मंगलवार 17 जून के लिए फिल्म के टिकट के दाम 100 रुपये से भी कम कर दिए है।

हाउसफुल 5 के मेकर्स ने आज यानि 17 जून की अपनी ऑफिशियल पोस्ट में लिखा है, क्रूज पर शोर चालू है और ब्लॉकबस्टर मंगलवार आपके लिए के नई राइड लेकर आया है, जिसमें आप सिर्फ 99 रुपये में हाउसफुल 5 पीवीआर थिएटर जाकर देख सकते हैं, तो अभी अपनी टिकट बुक करें।

6 जून को रिलीज हुई फिल्म हाउसफुल 5 आज अपनी रिलीज के 12वें दिन में चल रही है और फिल्म ने 10 दिनों में ऑफिशियल तौर पर 244.46 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। फिल्म ने पहले दिन भारत में 28.73 करोड़ रुपये और ओवरसीज में 11.11 करोड़ रुपये से खाता खोला था।

हाउसफुल 5 ने 10वें दिन आधिकारिक तौर पर 14.51 करोड़ रुपये घरेलू और ओवरसीज में 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

सैकनिल्क की रिपोर्ट कहती है कि फिल्म ने 11वें दिन 4.1 रुपये करोड़ का अनुमानित कलेक्शन किया है। सैकनिल्क के अनुसार घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की अब तक की कमाई 158.25 करोड़ हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *