मेकर्स ने किया ट्विस्ट भरे रियलिटी शो ‘अलायंस’ सीजन 2 का एलान

‘अलायंस’ के मेकर्स ने रियलिटी शो के दूसरे सीजन का एलान कर दिया है। मेकर्स का यह भी दावा है कि नए सीजन में ज्यादा बड़े दांव, बेहतर गेमप्ले और एक बेहतर ‘सिस्टम’ देखने को मिलेगा।

‘अलायंस’ के पहले सीजन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और यह ज़बरदस्त कामयाब रहा। शो की इस सफलता के बाद मेकर्स ने दूसरे सीजन का एलान किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, यह कॉम्पिटिटिव रियलिटी शो अपने नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है।

प्राइम वीडियो ने बीते दिन 30 सितंबर को इंस्टाग्राम पर ‘अलायंस’ का नया पोस्टर साझा करते हुए दूसरे सीजन का एलान किया और अपने कैप्शन में जानकारी साझा करते हुए लिखा, ‘सिस्टम अलर्ट: नए गठबंधन बन रहे हैं। अभी और ड्रामा होना बाकी है, और भी गठबंधन टूटेंगे। अलायंस का नया सीजन, 14 जनवरी.’ मेकर्स के मुताबिक, अलायंस का दूसरा 14 जनवरी 2027 को प्राइम वीडियो पर आएगा।

जैसा कि दर्शकों को पता है कि रियलिटी शो अलायंस दुनिया भर में मशहूर डच फॉर्मेट का भारतीय वर्जन है। जॉन डी मोल के बनाए और बनिजे एशिया के प्रोड्यूस किए गए इसके पहले सीजन को कुणाल खेमू ने होस्ट किया था। पहला सीज़न मिनी माथुर ने जीता था।

इस शो में 16 सेलिब्रिटी अलाइज ‘द सिस्टम’ द्वारा चलाए जा रहे एक रहस्यमयी हेडक्वार्टर में शामिल हुए थे। इस बीच इन सभी ने शारीरिक और मानसिक चुनौतियों का सामना किया। सर्वाइव करने के लिए इन लोगों ने गुट बनाए और यह सन्देश दिया कि इस गेम में वही विनर बनेगा जिसका दिमाग़ सबसे तेज होगा।

पहला सीज़न मिनी माथुर ने जीता था जीसमें उनके अलावा कुशल टंडन, रवि किशन, रिव्वा किशन, एली गोनी, निखिल चिनप्पा, डेज़ी शाह और अन्य जैसे सेलेब्स शामिल थे। इनमें से कई लोगों ने अलायंस के साथ ही रियलिटी शो में अपना डेब्यू भी किया था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सीजन 2, पहले सीजन से भी ज्यादा रोमांचक होने की खबर है। इसमें आपकी उम्मीद से कहीं ज्यादा ट्विस्ट होंगे। कहा जा रहा है कि ऐसा देखने को मिलेगा जिसकी कल्पना भी दर्शकों ने न की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *