फिल्म की कहानी पार्टीशन के पहले के उस रोमांस की दास्तान है, जो इंडिया-पाकिस्तान के बंटावारे के कारण बिछड़ जाते हैं। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी खास किरदार में हैं।
इंस्टाग्राम पर वेदांग रैना और शरवरी ने फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर साझा किया है। इस रोमांटिक ट्रेलर को उन्होंने एक रोमांटिक कैप्शन में दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘क्या प्यार सच में खत्म सकता है? क्या किसी के दिल से उसका घर छीना जा सकता है? ट्रेलर अब रिलीज हो गया है। ‘मैं वापस आऊंगा’, 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है’
ट्रेलर की शुरुआत नसीरुद्दीन शाह के किरदार से होती है, जो एक अधूरी प्रेम कहानी के दर्द अपने सीने में सहेजे नज़र आते हैं। बंटवारे के दौर की यादों वाले बैकग्राउंड में दिखाई गई इस कहानी में दिलजीत दोसांझ एक मशहूर यूट्यूबर गुरवीर का किरदार निभा रहे हैं। वही इस स्टोरी के नरेटर भी हैं।
दिलजीत अपने दादाजी (नसीरुद्दीन शाह) को उनकी अंतिम सांसें लेते समय किसी बेचैनी से घिरा पाते हैं। दादा जी अपनी बिछड़ी हुई प्रेमिका से मिलने की चाहत को बयान नहीं कर पा रहे हैं।
इस कहानी में वेदांग रैना और शरवरी एक युवा कपल का किरदार निभाया है। इन दोनों की एक कहानी में पार्टीशन नाम का ग्रहण लग जाता है। हालात इन्हें जुदा कर देते हैं। अपने दादीजी की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए दिलजीत उस लड़की का पता लगाने पाकिस्तान जाते हैं, जिससे उनके दादाजी पार्टीशन के कारण 78 सालों से नहीं मिल पाए है। फिल्म से जुड़े इन सवालों का जवाब ‘मैं वापस आऊंगा’ में मिलेंगे और यह अगले महीने यानी 12 जून को रिलीज़ हो रही है।
इस फिल्म में इम्तियाज़ के साथ ए.आर. रहमान और इरशाद कामिल ने मिलकर काम किया है। तीनो की तिकड़ी ने पिछले कुछ सालों में कई यादगार गाने दिए हैं। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी की मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्माण किया है बिरला स्टूडियोज, अप्लॉज एंटरटेनमेंट और विंडो सीट फिल्म्स ने।