महातिर मोहम्मद को मिला स्पष्ट बहुमत

कुआलालंपुर। मलेशिया के आम चुनाव में 92 वर्षीय दिग्गज नेता महातिर मोहम्मद ने आज छह दशकों में पहली ऐतिहासिक चुनावी जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार बनाने के लिए स्पष्ट बहुमत मिला है।

एक संवाददाता सम्मेलन में मुहातिर ने मलेशिया में महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत दिया। उन्होंने चुनाव हारने वाले प्रधानमंत्री नजीब रजाक और नेशनल फ्रंट गंठबंधन पर देश को बेहद खराब स्थिति में पहुंचाने का आरोप लगाया।

 

मुस्लिम बहुलता वाले देश में यह चुनाव परिणाम एक चैकाऊं राजनीतिक घटनाक्रम है। परिणाम से नेशनल फ्रंट का 60 साल का शासन समाप्त हो गया है और नजीब को शिकस्त का सामना करना पड़ा है। उनकी छवि भ्रष्टाचार घोटाले के कारण धूमिल हुई है।

 

महातिर ने कहा, हमें बिना किसी देरी के इस सरकार की जरूरत है। उन्होंने कहा, बहुत सारा काम किया जाना है। आप देश की गड़बडियों को जानते हैं और हमें जल्द से जल्द इन्हें ठीक करना है। आज इसका यही मतलब है। ऐसे में हम आज उम्मीद करते हैं कि मैं प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करूंगा। पार्टी समर्थकों ने अपनी अप्रत्याशित जीत पर कुआलालंपुर की सड़कों पर जश्न मनाया। गौरतलब है कि 222 सदस्यीय संसद में विपक्षी पार्टियों ने 135 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *