लॉक डाऊन के दौरान महाराष्ट्र अब तक ५७ हजार आपराधिक मामले दर्ज

महाराष्ट्र राज्य में जारी लॉक डाउन के दौरान 22 मार्च से 19 अप्रैल के दरम्यान धारा 188 के तहत 57,517 मामले दर्ज किए गए हैं और 12,123 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इसी प्रकार 40,414 वाहनों को पुलिस ने जप्त किया है। यह जानकारी पुलिस विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी है। उक्त काल के दौरान राज्य भर से पुलिस विभाग के 100 नंबर पर 73,344 कॉल आए। इन कालों पर पुलिस विभाग ने योग्य कार्यवाही की गई।इस दौरान पुलिस ने 2 करोड़ 20 लाख रुपए का दंड वसूल किए हैं।

 

कोरोना के प्रभाव को रोकने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयत्न चल रहे हैं। पुलिस अधिकारी व कर्मचारी इस युद्ध में 24 घंटे काम कर रहे हैं। इस युद्ध का मुकाबला करते हुए 11 पुलिस अधिकारी व 38 पुलिस कर्मचारी कोरोना के प्रभावित हो गए हैं। कोरोना के पॉजिटिव उक्त पुलिस कर्मचारियों का इलाज जारी है। इस दौरान पुलिस पर कुल 117 हमले किए गए। इस हमले में 411 आरोपियों को गिरफ्तार किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *