महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की पहली लिस्ट में चार मुस्लिम उम्मीदवार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पहली लिस्ट में चार मुस्लिम उम्मीदवारों को जगह दी गई हैकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 51 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को भोकर सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी ने 2014 के विधानसभा चुनावों में जीती गई 42 सीटों में से 23 पर मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है।

पहली सूची में मुंबई की नौ सीटें भी शामिल हैं। कांग्रेस ने अपने मौजूदा विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अशोक उर्फ जगताप को मुंबई में कोलाबा सीट से टिकट दिया है।

इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व राज्य विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक एवं छह बार के विधायक राज के.पुरोहित कर रहे हैं। कांग्रेस की नई पीढ़ी के नेताओं को भी इस सूची में जगह मिली है। मौजूदा एमएलसी सतेज पतलीम के भतीजे रितुराज संजय पाटिल को कोल्हापुर दक्षिण सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *