किम कर्दशियां को भावनात्मक सहयोग दे रहीं मैडोना

लंदन। मशहूर पॉप गायिका मैडोना रियलिटी टीवी कलाकार किम कर्दशियां के साथ पेरिस में हुई लूटपाट के बाद से लगातार किम के संपर्क में हैं और उन्हें भावनात्मक सहारा दे रही हैं। madonna

madonna-kim-kardashian

एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक, ‘मैटेरियल गर्ल’ गीत की गायिका इससे पहले खुलासा कर चुकी हैं कि वह 19 साल की उम्र में न्यूयॉर्क में बंदूक की नोक पर यौन शोषण का शिकार हुई थीं। वह किम से लगातार बात कर रही हैं। पेरिस में कुछ अज्ञात नकाबपोश लुटोरों ने बंदूक की नोक पर किम से आभूषण लूट लिए थे।

मैडोना रोज किम से फोन पर और स्काइप के जरिए बात कर रही हैं। हालांकि, दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानती हैं, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में दोनों काफी करीब आई हैं।

एक सूत्र ने बताया, ‘मैडोना जानती हैं कि किम को किस हालात से गुजरना पड़ा है और वह उन्हें फिर से हिम्मत जुटा कर जीवन में आगे बढऩे में मदद कर रही हैं। दोनों को लगता है कि उनमें काफी समानताएं हैं और किम को मैडोना की सलाह पर पूरा भरोसा है, क्योंकि वे एक-दूसरे को सालों से जानती हैं।’

संगीतकार कर्टनी लव भी किम कर्दशियां को भावनात्मक सहयोग दे रही हैं। उन्होंने किम को एक पत्र भी लिखा, जिसमें उन्होंने लुटेरों को पीटने की बात लिखी है।

www.naqeebnews.com

# madonna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *