MP:कमलनाथ ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, ज्यातोरादित्य सिंधिया सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने राज्यपाल से मुलकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। कांग्रेस के विधायकों की बैठक आज शाम चार बजे भोपाल में होगी। इसमें विधायक दल के संभावित नेता के नाम पर भी चर्चा हो सकती है।

कांग्रेस की ओर से आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के विधायक दल की बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शाम चार बजे होगी। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, समन्वय समिति के अयक्ष दिग्विजय सिंह, चुनाव अभियान समिति के अयक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा, अभा कांग्रेस के प्रभारी महासचिव दीपक बावरिया सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहेंगे।

राज्य की 230 सीटों में से बहुमत के लिए 116 सीटों पर जीत आवश्यक है, कांग्रेस इस आंकड़े से दो सीटें पीछे है। कांग्रेस 114 सीटें ही जीत सकी है। बसपा और सपा के कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा कर चुके हैं। इस तरह बसपा के दो और सपा के एक विधायक का साथ मिलने पर कांग्रेस बहुमत के आंकड़े को आसानी से पार कर लेगी। वहीं भाजपा को 109 सीट ही मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *