नए पाठ्क्रमों के साथ लखनऊ विश्विद्यालय में प्रवेश परीक्षा तिथि

लखनऊ विश्वविद्यालय की स्नातक प्रवेश परीक्षा की तिथि आ गई है। शेड्यूल के अनुसार ये परीक्षा 24 से 31 अगस्त के बीच होगी। इस बारे में कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय की अध्यक्षता में शनिवार को हुई प्रवेश समिति की बैठक में प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम पर मुहर लगी।

नए पाठ्क्रमों के साथ लखनऊ विश्विद्यालय में प्रवेश परीक्षा तिथि

 

स्नातक प्रवेश परीक्षा परीक्षा का आयोजन लखनऊ विश्वविद्यालय तथा सहयुक्त महाविद्यालयों में किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा दो पालियों में डेढ़-डेढ़ घंटे की होगी। इसके साथ ही पीएचडी प्रवेश परीक्षा 21 व 23 अगस्त को आयोजित की जाएगी।

पीएचडी प्रवेश के लिए इस बैठक में साक्षात्कार प्रक्रिया का अनुमोदन हुआ। रेगुलर पीएचडी में 70 अंकों की लिखित परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित व 20 अंकों का साक्षात्कार एवं प्रजेंटेशन होगा। जेआरएफ के लिए 10 नंबर एवं नेट/यूपी स्लेट के लिए 05 नंबर दिए जाएंगे। जबकि पार्ट टाइम पीएचडी में अभ्यर्थियों को 70 नंबरों की एक लिखित शोध प्रस्ताव एवं 30 नंबरों का साक्षात्कार देना होगा, जिसमें काम के अनुभव, एकेडमिक इंडेक्स व इंटरव्यू के आधार पर प्रवेश होगा।

बीए, बीएससी (स्नातक) पाठ्यक्रमों में विषय आवंटन पर भी निर्णय हुआ। नई शिक्षा नीति लागू होने के क्रम में बीकॉम ऑनर्स व बीए ऑनर्स स्ववित्तपोषित की सीटों को बीकॉम व बीए स्ववित्तपोषित सीटों में परिवर्तित करने का भी फैसला लिया गया। विद्यार्थियों द्वारा दो मेजर एवं एक माइनर विषय का आवंटन उनकी रुचि एवं मेरिट से किया जाएगा।

इसी सत्र से नए पाठ्यक्रम के प्रवेश भी होंगे। जिसमे एमएससी में प्रवेश समिति ने एक नया पाठ्यक्रम मॉलीक्यूलर एंड ह्यूमन जेनेटिक्स का इसी सत्र से प्रवेश का अनुमोदन किया है। साथ ही एक नया डिप्लोमा स्किल डवलपमेंट इन प्रोसेसिंग एंड वैल्यू एडिशन ऑफ मेडिसिनल एंड एरोमेटिक प्लांटस भी शुरू करने पर सहमति बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *