लखनऊ : लखनऊ में सचिवालय और विधानसभा के पास बने बापू भवन में भयंकर आग लग गई है. आग इस 12 मंजिला इमारत के दूसरे फ्लोर पर लगी. Lucknow

लपटें तीसरी मंजिल तक भी पहुंच गईं. इसके बाद आनन-फानन में कर्मचारियों को बाहर निकाला गया.
इस वक्त मौके पर अफरातफरी का माहौल है. कई दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में हैं.
जिस वक्त आग लगी उस वक्त राज्य मंत्री मोहसिन रजा भी इसी इमारत में थे.
उनके समेत कई और मंत्रियों को भी सकुशल बिल्डिंग से बाहर निकाला गया है.
बापू भवन में कई अहम महकमों के दफ्तर हैं. फिलहाल आग की वजहों का पता नहीं चल पाया है. खबर की तफ्सील का इंतजार है.
# Lucknow
