घने कोहरे के साथ लखनऊ वासियों ने गुज़री सबसे सर्द रात

यूपी में भीषण ठंड का कहर जारी है। राजधानी लखनऊ में इस सीजन की सबसे बर्फीली रात गुज़री जब तापमान 6 डिग्री के करीब चला गया। साथ ही शीतलहर और कोहरे के सितम ने इस ठंड में इज़ाफ़ा किया।

घने कोहरे के साथ लखनऊ वासियों ने गुज़री सबसे सर्द रात

लखनऊ में पछुआ हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ गई है। साथ ही गलन का असर बहुत ज़्यादा है। गुरुवार को 6.50 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस मौसम की सबसे सर्द रात रिकॉर्ड की गई। इससे पहले न्यूनतम तापमान 7.05 डिग्री 4 जनवरी को दर्ज किया गया था।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पछुआ हवाओं से गलन में इजाफा हुआ है इसके अलावा आसमान साफ होने के कारण रात में तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। 2-3 दिनों के दौरान तापमान में औसतन 2 डिग्री की गिरावट आने से गलन और बढ़ सकती है। 13 से 15 जनवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद जताई गई है।

उत्तर प्रदेश इस समय शीत लहर, कोहरे और निम्न तापमान के मामले में प्रदेश वासियों का इम्तिहान ले रहा है। दिन की तुलना में रात का तापमान बहुत ज़्यादा कम होने के साथ कड़क सर्दी का भी एहसास करा गया। साथ ही घने कोहरे ने भी जनजीवन पर असर डाला है। इस मौसम के चलते केवल मजबूरी में ही लोगों ने घरों से निकलना मुनासिब समझा वरना अधिकतर लोग अपने कारोबार भी जल्दी समेत कर घरों में रहे।

मौसम विभाग के अनुसार, 12 जनवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा साथ ही कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी भी दी गई है। यहाँ लोग सड़क किनारे अलाव का सहारा लेकर गलन से बचते नजर आए। शुक्रवार को शहर में बादलों की आवाजाही के साथ न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री के बीच रहेगा। सुबह कोहरा छाया रहेगा।

शुक्रवार को प्रदेश में बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़ और मिर्जापुर जिले में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है। इसके अलावा वाराणसी, संतरविदास नगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, आगरा, इटावा और औरैया जिले में भी कोहरे को लेकर अलर्ट है। ऐसे ही जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में घना कुहरा होने की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *