लखनऊ : ठाकुरगंज इलाके में हुक्का बार सील, 12 गिरफ्तार

लखनऊ,19 फरवरी : उत्तर प्रदेश में लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में पुलिस ने एक रेस्टोरेंट में अवैध रुप से चल रहे हुक्का बार के संचालक समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर उसे सील कर दिया।

चौक इलाके के सहायुक्त आयुक्त आई पी सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कल शाम सूचना मिलने पर ठाकुरगंज पुलिस ने धनिया पुल के पास रेस्टोरेंट में अवैध रुप चल रहे हुक्का बार को सील कर मौके से उसके संचालक समेत 12 युवकों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में मो0 आरिस, सरफराज अहमद,आरिफ अब्बास, दीपांशु शर्मा, अभिषेक सोनी, शोभित गुप्ता, शिवकृष्ण कटियार,हर्षित गुप्ता,अंकित यादव, सोनू निगम और अली रिजवी और जहुर शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में भादंवि 188. 269 के अलावा महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि इसके पहले हरतजंग, गोमतीनगर आदि इलाकों में इसी तरह से चल रहे अवैध हुक्का बार सील किए गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *