लॉस एंजिलिस में रेस्तरां में गोलीबारी: तीन मरे, 12 घायल

लास एंजलिस। अमेरिका में लॉस एंजिलिस स्थित एक रेस्तरां में एक झगड़े के चलते हुई गोलीबारी में तीन लोग मारे गए और 12 अन्य घायल हुए हैं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को रेस्तरां में हर जगह खून बिखरा मिला। दो संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग के अधिकारी माइक लोपेज ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रेस्तरां में शनिवार रात 12 बजकर 30 मिनट पर एक पार्टी चल रही थी। इस दौरान वहां झगड़ा हो गया। एक पुरुष और एक स्त्री झगड़े के बाद वहां से चले गए लेकिन फिर लौट आए और रेस्तरां में गोलीबारी करने लगे। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। los angeles

los-angeles-restaurant-shooting

# los angeles

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *