भारतीय ओलंपिक दल को लोकसभा ने दी शुभकामनायें

नयी दिल्ली 23 जुलाई : जापान के टोक्यो में शुक्रवार को शुरू हो रहे ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को लोकसभा ने शुभकामनायें दी।

भारतीय ओलंपिक दल को लोकसभा ने दी शुभकामनायें

सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि इन खेलों में 127 भारतीय एथलीट भाग ले रहे हैं जो किसी भी ओलंपिक में सबसे बड़ा भारतीय दल है। उन्होंने अपने और पूरे सदन की ओर से भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनायें दीं।

उन्होंने कहा “आज से टोक्यो, जापान में 32वें ओलंपिक खेल प्रारंभ हो रहे हैं। ओलंपिक खेल अंतर्राष्ट्रीय, शांति, मैत्री, बंधुत्व, विविधता में एकता तथा उत्कृष्टता के प्रतीक हैं। इन खेलों मे हमारे देश के 127 एथलीट भाग ले रहे हैं जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। मैं अपनी ओर से तथा पूरे सदन की ओर से इन खेलों में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा पदक विजय के लिए शुभाकामनायें देता हूँ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *