डिंपल यादव को सांसद पद की शपथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिलाई

समाजवादी पार्टी के लिए मैनपुरी सीट से शानदार जीत के बाद सांसद डिंपल यादव संसद भवन पहुंची। डिंपल यादव शपथ अखिलेश यादव के संग यहाँ पहुंची। डिंपल यादव को सांसद पद की शपथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिलाई। मैनपुरी सीट पर उपचुनाव में 8 दिसंबर को आए नतीजों में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की।

डिंपल यादव को सांसद पद की शपथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिलाई

मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है। इस सीट के इतिहास पर एक नज़र डालें तो 1996 में समाजवादी पार्टी के गठन से अब तक यहाँ और किसी पार्टी के उम्मीदवार को सफलता नहीं मिली है। सपा ने इस बार चुनाव दिवंगत नेताजी के नाम पर लड़ा और भरपोर्र कामयाबी पाई।

मैनपुरी के मतदाताओं ने अपने नेता मान बनाये रखा। इस बीच होने वाली हर जनसभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रत्याशी डिंपल यादव ने नेताजी को श्रद्धांजलि देने के साथ उनकी यादों को ज़िंदा रखा।

मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने नया कीर्तिमान बनाते हुए 2 लाख 80 हज़ार से अधिक वोटों से भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को शिकस्त दी है। डिंपल यादव की इस ऐतिहासिक जीत के साथ मैनपुरी लोकसभा सीट से पहली महिला सांसद बन गई हैं।

मैनपुरी में सपा से डिंपल यादव ने 617625 वोट प्राप्त किये जबकि रघुराज सिंह को 329489 वोट मिले। इसके साथ ही डिंपल ने 288136 वोटों से भाजपा प्रत्याशी से इस सीट को जीत लिया। बताते चलें की 1996 के बाद मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और तब से अब तक इस सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्ज़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *