‘शांति से रहो, ये मुल्क हमारा है’, ए आर रहमान विवाद पर वहीदा रहमान का जवाब

ऑस्कर विजेता म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान  पर पिछले कुछ समय से इडंस्ट्री विवाद चल रहा है। इस मुद्दे पर जावेद अख्तर सहित कई प्रमुख हस्तियों के बयान आ चुके हैं। अब वहीदा रहमान ने इस बयान पर अपनी बात सामने रखी है। 

‘शांति से रहो, ये मुल्क हमारा है’, ए आर रहमान विवाद पर वहीदा रहमान का जवाब

दुनियाभर में अपने संगीत और सौम्य रवैये से पहचान बनाने वाले संगीतकार ए आर रहमान अपने एक बयान को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। रहमान ने इंडस्ट्री में काम न मिलने को लेकर अपना दर्द बयान किया था। तभी से इस पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस मामले में वहीदा रहमान ने भी अपनी बात रखी है।

वहीदा रहमान ने हाल ही में स्क्रीन से की गई बातचीत में एआर रहमान के बयान पर कहा कि, ‘किस पर विश्वास करें और कितना विश्वास करें? ये बात सच भी है या नहीं, हमें क्यों इन सब में पड़ना चाहिए? मैं उम्र के इस पड़ाव पर आकर इन सब चीजों में पड़ना नहीं चाहती।लेकिन इतना जरूर कहूंगी कि शांति से रहना सीखों, यह मुल्क हमारा है, शांति से रहो और बस खुश रहो।’

अपनी बात जारी रखते हुए वहीदा रहमान ने आगे कहा कि, ‘ वक्त कभी एक जैसा नहीं रहता, कभी बहुत काम मिलता है, तो कभी काम नहीं भी मिलता। ये सब तो चलता रहता है। हर चीज का एक समय होता है। एक उम्र के बाद लोग कहते हैं कि किसी अलग या नए इंसान को लाओ। इसी के चलते कुछ लोग पीछे रह जाते हैं और कुछ आगे निकल जाते हैं। माना कुछ लोग हमेशा काम करते रहते हैं। ऊंचाईयों पर रहते हैं, हमेशा तो ऐसा नहीं रहेगा।’

बताते चलें कि आर रहमान ने कुछ समय पहले बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए इंटरव्यू  में कहा था, ‘पिछले आठ सालों में बॉलीवुड में पावर शिफ्ट हुई है। अब पावर उन लोगों के पास है जो क्रिएटिव नहीं हैं। मुझे पिछले आठ साल में बॉलीवुड में काम भी कम मिला है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *