गृह मंत्रालय की ओर से पद्म पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट जारी

76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से पद्म पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट जारी कर दी गई है।

Padma Vibhushan, Padma Bhushan and Padma Shri Awards announced

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की जानकारी दी। इस अवसर पर सात पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री सहित 139 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी गई है।

भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस पर इस वर्ष दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों की मंजूरी के साथ सूची भी जारी कर दी है। प्रदान किए जाने वाले 139 पुरस्कारों में 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री पुरस्कार हैं।

इन पुरस्कार पाने वाली हस्तियों में 23 महिलाएं हैं। विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई श्रेणी के 10 व्यक्ति है। कबकी 13 पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- “सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई! भारत को उनकी असाधारण उपलब्धियों का सम्मान करने और उनका जश्न मनाने पर गर्व है। उनका समर्पण और दृढ़ता वास्तव में प्रेरणादायक है। एक-एक पुरस्कार विजेता कड़ी मेहनत, जुनून और नवाचार का पर्याय है, जिन्होंने अनगिनत जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। वे हमें उत्कृष्टता के लिए कोशिश करने और निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करने का मूल्य सिखाते हैं।

बताते चलें कि, भारत सरकार तीन श्रेणियों में पद्म पुरस्कार प्रदान करती है। इनमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री हैं। विज्ञान, कला, शिक्षा, सामाजिक कार्य, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, व्यापार, उद्योग, साहित्य, खेल और सिविल सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने को पद्म पुरस्कारों के सम्मानित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *