ओबीसी आरक्षण पर केंद्र का बड़ा फैसला, क्रीमी लेयर की सीमा 6 लाख से 8 लाख

नई दिल्ली: ओबीसी आरक्षण पर केंद्रीय कैबिनेट ने आज एक बड़ा फैसला लेते हुए ओबीसी आरक्षण में क्रीमी लेयर की सीमा 6 लाख सालाना बढ़ाकर 8 लाख कर दी है.

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद इस बात की जानकारी वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दी प्रेस कांन्फ्रेस में दी है. इससे अब ओबोसी कोटे के तहत कई और लोगों को लाभ मिल पाएगा.
दरअसल देखा यह गया था कि इस वर्ग में आरक्षित सीटें हर साल बड़ी मात्रा में खाली रह जाती थीं और इसका फायदा किसी को भी नहीं मिल पाता था क्योंकि नियम था कि 6 लाख सालाना से कम आय वर्ग वाले ही इस कोटे का लाभ उठा सकते हैं.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *