उत्तर पश्चिम भारत में हल्की बारिश दिलाएगी गर्मी से राहत

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी मंगलवार से लेकर गुरुवार तक उत्तर पश्चिम भारत में हल्की बारिश के आसार है साथ ही 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है। इस बदलाव के चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट की उम्मीद है।

उत्तर पश्चिम भारत में हल्की बारिश दिलाएगी गर्मी से राहत

उत्तर पश्चिम भारत में आज शाम से मौसम के बदलाव की जानकारी मौसम विभाग द्वारा दी गई है। विभाग के मुताबिक़ अगले तीन दिनों के लिए तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इससे आने वाले तापमान की कमी के चलते चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी

देश के ज़्यादातर हिस्सों में बीते एक सप्ताह से जबरदस्त गर्मी पद रही है। साथ ही झुलसने वाली हवाएं मौसम की शिद्दत को और जानलेवा बना रही हैं। इन दिनों तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।

मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि इस बदलाव के चलते 23 अप्रैल तक तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक पहुंच जाएगा। जबकि इनदिनों अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *