अफगानिस्तान में हवाई हमलों में लश्कर के 19 आतंकी ढेर

काबुल। पाकिस्तान की सीमा से लगते पूर्वी कुनार जिले के दंगाम जिले में किए गए हवाई हमलों में लश्कर ए तैयबा के कम से कम 19 आतंकी मारे गए हैं जबकि आठ अन्य जख्मी हुए हैं। अफगान सरकार ने बताया कि सीमा पार सक्रिय आतंकी समूह पर बड़ी कार्रवाई का संकेत है। let militants

let militants killd

अफगानिस्तान के गृहमंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि दंगाम जिले के एयरोगोई गांव में किए गए हवाई हमलों में पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह का एक बीएम 1 रॉकेट लांचर और एक मशीन गन को भी नष्ट कर दिया गया है। बयान में कहा गया है, ‘लश्कर ए तैयबा के 19 सदस्य मारे गए हैं और आठ अन्य जख्मी हो गए हैं।’

उसमें कहा गया है कि क्षेत्र को मौजूदा आतंकी समूहों से मुक्त कराने के लिए दंगाम जिले में एक बड़ा अभियान चल रहा है।  बहरहाल, बयान में हवाई हमलों की जानकारी मुहैया नहीं कराई गई है और इस पर खामोश है कि क्या अंतरराष्ट्रीय गठबंधन अभियान में शामिल था। खामा ने खबर दी है कि आतंकी समूह पर कार्रवाई इसलिए की गई है क्योंकि पड़ोसी नूरीस्तान प्रांत के स्थानीय अधिकारियों ने 2014 के मध्य में कहा था कि लश्कर अफगानिस्तान के पूर्वी भाग में अपना आधार बनाने की कोशिश कर रहा है।

# let militants

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *