अमेरिका के रेस्टोरेंट में गोलीबारी में चार की मौत

जैक्सनविल्ले। अमेरिका में फ्लोरिडा के जैक्सनविल्ले स्थित एक रेस्टोरेंट में ऑनलाइन वीडियो गेम टूर्नामेंट के दौरान एक बंदूकधारी के हमले में चार लोगों की मौत हो गयी तथा कई अन्य घायल हो गये। फ्लोरिडा पुलिस और स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।

जेक्सनविल्ले के पुलिस अधिकारी शेरिफ माइक विलियम्स ने बताया कि एक संदिग्ध पुरुष घटना स्थल पर मृत पाया गया। उन्होंने व्यापक पैमाने पर हुई गोलीबारी का कारण बताने से इंकार कर दिया। फ्लोरिडा में गत दो वर्षों में गोलीबारी की यह तीसरी बड़ी घाटना है।

फ्लोरिडा के पूर्वोत्तर में स्थित पुराने शहर जेक्सनविल्ले में मनोरंजन केंद्र तथा बाजार में रविवार दोपहर कई गोलियां चलने की आवाज सुनायी दी जिसके बाद जिसके बाद दर्जनों एम्बुलेंस और पुलिस की गाड़यिां घटनास्थल पर एकत्र हो गयी। एजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *