हाईटेक हुयी यूपी पुलिस, अखिलेश यादव ने किया डायल 100 का उद्घाटन

लखनऊ में शनिवार को यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने डायल 100 का उद्घाटन किया। यूपी के 11 जिलों में इसकी शुरुआत हो रही है। यूपी पुलिस को हाईटेक करने के लिए अखिलेश सरकार ने नई व्‍यवस्‍था शुरू की है। इस हाईटेक सेवा का उद्घाटन कार्यक्रम लखनऊ के शहीद पथ पर बने ‘यूपी 100 ’ भवन में किया गया। launched dial 100

launched dial 100 akhilesh

गौरतलब है कि देश का यह पहला पेपरलेस कंट्रोल रूम बन गया है। अब महज एक फोन कॉल और 10 मिनट में स्पॉट पर मदद के लिए पुलिस के जवान पहुंच जाएंगे। इस व्यवस्था के बाद शहरों 10 मिनट में और गांवों में 5 मिनट में पहुंचेगी पुलिस।

इस मौके पर बोलते हुए सीएम अखिलेश ने कहा कि डायल 100 के शुरु होने से जहां यूपी के लोगों को राहत मिलेगी वहीं दूसरे प्रदेशों के लिए उदाहरण होगा। अफसरों की तारीफ करते हुए सीएम ने कहा कि ये बहुत बड़ा परिवर्तन है अब पुलिस आप के द्वार पर होगी।

डायल 100 का नेटवर्क पूरी तरह इंटरनेट और रोड मैपिंग पर आधारित रहेगा। वहीं शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे के कंट्रोल रूम बाइ एयर ऑनलाइन रहेंगे। पूरे शहर को स्क्रीन के जरिए देखा जा सकेगा।जहां घटना होगी, वहां का लैंडमार्क और मैपिंग सैटेलाइट के जरिए लोकेट की जाएगी।

पीड़ित व्यक्ति के कॉल करते वहां की लोकेशन तत्काल ली जाएगी। जब पीड़ित डायल 100 पर कॉल करेगा और उसके सबसे पास के कैमरे और लोकेशन को ट्रेस किया जाएगा। वहीं कंट्रोल रूम सबसे पास में मौजूद डायल 100 की वैन में तैनात पुलिसकर्मियों को वायरलेस सेट पर सूचना देगा।

www.naqeebnews.com

# launched dial 100

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *