लालू से जुड़े 22 ठिकानों पर 1000 करोड़ बेनामी संपत्ति मामले में आयकर के छापे

lalu_yadav_itनई दिल्ली, लालू से जुड़े 22 ठिकानों पर 1000 करोड़ बेनामी संपत्ति मामले में आयकर के छापे मारे. इनकम टैक्स ने मंगलवार सुबह लालू प्रसाद यादव के 22 ठिकानों पर छापेमारी की है. यह छापे बेनामी संपत्ति के मामले में मारे गये हैं. बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स सुबह 8.30 बजे से छापेमारी कर रही है. लालू यादव के अलावा सांसद प्रेमचंद गुप्ता के बेटों के घरों पर भी छापे मारे गये हैं. इनकम टैक्स ने दिल्ली, गुड़गांव के इलाकों में छापेमारी की है, इस दौरान लगभग 1000 करोड़ की संपत्ति पर छापेमारी की गई है.
सुशील मोदी ने कहा कि मैंने प्रेस कांफ्रेंस करके इस मामले को सार्वजनिक किया था, मैंने कोई दस्तावेज नहीं सौंपे थे. इसमें प्रेमचंद गुप्ता, लालू समेत आधे दर्जन नेताओं का नाम मैंने लिया था. मैंने अपील की थी, जिसके बाद यह छापेमारी की थी. सुशील मोदी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि नीतीश कुमार ये नहीं कहेंगे कि ये छापेमारी बदले की भावना से की गई है. सुशील मोदी ने कहा कि मुझे नहीं पता है कि इनकम टैक्स किस आधार पर यह छापेमारी कर रही है.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *